Site icon AapnoJodhpur

Aakha Teej 2023: क्यों मनाई जाती है आखा तीज (अक्षय तृतीया), जानिए वैशाख तीज पर्व का धार्मिक महत्व, पूजन विधि और मान्यताएं

Aakha Teej 2023, क्यों मनाते है आखा तीज, वैशाख तीज का धार्मिक महत्व, अक्षय तृतीया पूजन विधि, अक्षय तृतीया मान्यताएं, आखा तीज पर क्या करें

Aakha Teej 2023: हिंदू धर्म में आखा तीज (अक्षय तृतीया) का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से जीवन में धन संपदा की कमी कभी नहीं रहती और सुख-समृद्धि बनी रहती है। बैसाख (वैशाख) माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला अक्षय तृतीया का पर्व, इस वर्ष 22 अप्रैल शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध, अनुष्ठान, होम आदि अपने सामर्थ्य के अनुसार जितना भी किया जाएं, उसका फल अक्षय रुप में प्राप्त होता है।

अक्षय तृतीया पर्व को कई नामों से जाना जाता है, इसे आखा तीज और वैशाख तीज भी कहा जाता है। ‘अक्षय‘ का शाब्दिक अर्थ है- जिसका कभी नाश (क्षय) न हो अथवा जो स्थायी रहे। स्थायी वही रह सकता है जो सदा शाश्वत है। इस पृथ्वी पर सत्य केवल परमात्मा है जो अक्षय, अखंड और सर्वव्यापक है यानी अक्षय तृतीया तिथि ईश्वर की तिथि है।

भगवान विष्णु के 24 अवतारों में तीन अवतार – भगवान परशुराम, नर-नारायण एवं हयग्रीव अक्षय तृतीया के दिन ही इस धरती पर अवतरित हुए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कोई भी शुभ काम बिना पंचांग देखे किया जा सकता है।

राजस्थान में यह पर्व नई फसल के स्वागत का अवसर होता है। फसल की कटाई-मड़ाई के पश्चात् अक्षय तृतीया पर किसान का घर अन्न से भर जाता है। राजस्थान‬ में आखा‬ तीज को विशेष प्रसादी के भोजन में बाजरे या गेहूं का खिचड़ा, गुड़राब, और आखी मंगोड़ी की सब्जी, आखी गंवार फली बनाई जाती हैं।

ज्योतिषर्विदों के अनुसार संपूर्ण वर्ष में ‘चैत्र की रामनवमी’, ‘वैशाख की अक्षय तृतीया’ ‘आश्विन का दशहरा’ और ‘फाल्गुन मास का फलरिया दूज’ ऐसी तिथियां है जो दोष रहित है व इनके सभी मुहूर्त शुभ है। अक्षय तृतीया का सर्वश्रेष्ठ और अबूझ मुहूर्त होता है तभी तो इस दिन देश में सर्वाधिक शादियां भी होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया कोई भी कार्य कभी निष्फल नहीं होता है।

इस दिन खरीददारी करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस पर्व पर वैवाहिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान, गृह-प्रवेश, जप-तप और पूजा-पाठ करने, सोना, चांदी, वस्त्र-आभूषणों, घर, भूखंड, वाहन की खरीददारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर जी की पूजा का विधान है।

इसी दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है अक्षय तृतीया का पर्व, क्या है इसका महत्व और मान्यताएं, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कैसे करें पूजा, अक्षय तृतीया पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं के बारे में।

Aakha Teej 2023 Shubh Muhurat

इस साल की अक्षय तृतीया विशेष रहने वाली है।

अक्षय तृतीया– शनिवार 22 अप्रैल

अक्षय तृतीया तिथि प्रारंभ– शनिवार 22 अप्रैल को सुबह 07:49 बजे से

अक्षय तृतीया तिथि समापन – 23 अप्रैल को सुबह 7:47 बजे तक

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त – सुबह 05:38 से दोपहर 12:18 तक है, पूजा की कुल अवधि 6 घंटे 40 मिनट होगी

अक्षय तृतीया की तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और मानस योग का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन के महत्व में वृद्धि करते हैं। विशेष बात ये है कि रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र अक्षय ततृीया की तिथि में ही रहेंगे। इस स्थिति को भी शुभ माना जा रहा है। अक्षय तृतीया पर स्वयं सिद्धि मुहूर्त का निर्माण होने से शुभ कार्य और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

जानिए अक्षय तृतीया से जुड़ी प्रसिद्ध पौराणिक घटनाएं

पौराणिक कथाओं और प्राचीन इतिहास के अनुसार यह दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रतीक माना जाता है।

ये पढ़ें

अक्षय तृतीया की पूजन विधि

अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निपट कर तांबे के बर्तन में शुद्ध जल लेकर भगवान सूर्य को पूर्व की ओर मुख करके चढ़ाएं।

अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण आभूषणों को कच्चे दूध और गंगाजल से धोने के बाद उन्हें एक लाल कपड़े पर रखकर केसर, कुमकुम से उनका पूजन करें। पूजन करते समय उन पर लाल फूल भी चढ़ाएं। ऐसा करने के बाद महालक्ष्मी के मंत्र ‘ऊं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मयै नम:” की एक माला से जाप करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी आरती करें। शाम को इन आभूषणों को तिजोरी में रख दें।

यहां हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनको इस अक्षय तृतीया पर अपनी पूजा में शामिल करने से आपको सोना खरीदने के समान ही अक्षय फल मिलेगा और मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होंगी।

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी का महत्व भी सोने के समान ही होता है।
  2. इस बार अक्षय तृतीया के पावन दिन घर में मौसमी फल जरूर रखें। इस दिन भगवान को इन फलों का भोग अवश्य लगाएं।
  3. कपास को शुभ माना जाता है।
  4. अक्षय तृतीया के पावन दिन सेंधा नमक घर में रखना शुभ माना जाता है।
  5. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा में पीली सरसों रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

READ Too: Best Resorts In Jodhpur To Feel True Essence Of Rajasthani Heritage

अक्षय तृतीया का महत्व | Significance of Aakha Teej

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन पंचांग तक देखने की कोई आवश्कता नहीं होती है। माना जाता है कि इस दिन गृहस्‍थ लोगों को अपने धन वैभव में अक्षय बढ़ोतरी करने के लिए धार्मिक कार्यों के लिए दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन और संपत्ति में कई गुना बढ़ोत्तरी होती है। इस दिन किए गए पिंडदान का अक्षय परिणाम भी मिलता है।

अक्षय तृतीया बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। ग्रीष्म ऋतु का आगमन, खेतों में फसलों का पकना और उस खुशी को मनाते खेतीहर, विभिन्न व्रत, पर्वों के साथ इस तिथि का पदार्पण होता है। धर्म की रक्षा हेतु भगवान श्री विष्णु के तीन शुभ रुपों का अवतरण भी इसी अक्षय तृतीया के दिन ही हुए माने जाते हैं।

अक्षय तृतीया पर क्या करें?

अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये काम

मान्यता है कि अगर अक्षय तृतीया के दिन कोई गलत कार्य किया जाता है तो उसका पाप हर जन्म में जीव का पीछा करता रहता है। ऐसे में शास्त्रों में इस दिन जीवात्माओं को अत्यंत ही सावधानी बरतने वाला बताया गया है।

ये भी पढ़ें: 

Aakha Teej की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Connect with us through Facebook and follow us on Twitter for regular updates on Dharma, Hindu Tradition, Fasts & Festivals and Spirituality. Do comment below for any more information or query on Aakha Teej 2023.

(इस आलेख में दी गई Aakha Teej 2023 की जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं।)

Please follow and like us:

About the author

Exit mobile version