Site icon AapnoJodhpur

Chaitra 2019: हिंदू पंचाग का पहला माह चैत्र, जानिए प्रमुख व्रत-त्यौहार और महत्व

Chaitra 2019: हिंदू पंचाग का पहला माह चैत्र, जानिए प्रमुख व्रत-त्यौहार और महत्व

Chaitra 2019: हिंदू धर्म में चैत्र महीने का धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत अधिक महत्व है। चैत्र महीने से विक्रम संवत और राष्ट्रीय नववर्ष शक् संवत् का आरंभ होता है और हिन्दू धर्म के कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। हिन्दू कैलेंडर शक संवत का पहला महीना चैत्र और अंतिम महीना फाल्गुन, दोनों ही बहुत ही खूबसूरत महीने  माने जाते हैं। ऋतुओं में से ऋतुराज, बसंत ऋतु इन्हीं दो महीनों मे होती है। इन महीनों में जन-जीवन में भी एक नई ऊर्जा, उत्साहउल्लास का संचार होता है।

चैत्र महीने से हिन्दू नववर्ष का आरंभ होता है। चैत्र महीने में हिन्दू धर्म के कई बड़े व्रत-त्यौहार मनाए जाते हैं जिनमे सबसे बड़ा पर्व चैत्र नवरात्रि है। आज हम आपको चैत्र माह से जुडी जानकारियां दे रहे हैं – चैत्र 2019 कब है? चैत्र 2019 के व्रत-त्यौहार, चैत्र का महत्व

When is Chaitra 2019?

फाल्गुन जो कि हिंदू वर्ष का अंतिम मास होता है। इसके तुरंत बाद ही चैत्र का महीना लगता है। अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार 2019 में चैत्र मास का आरंभ 21 मार्च 2019, गुरुवार से हुआ हैं जो कि 19 अप्रैल 2019, शुक्रवार को चैत्र पूर्णिमा तक रहेगा। चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इसका महीने का नाम चैत्र पड़ा।

चैत्र महीने की पौराणिक मान्यता

मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी। वहीं सतयुग की शुरुआत भी इसी माह से मानी जाती है।

पौराणिक कथाओं  के अनुसार चैत्र महीने की प्रतिपदा को भगवान विष्णु के दशावतारों में से पहले अवतार मतस्यावतार अवतरित हुए और जल प्रलय के बीच घिरे मनु को सुरक्षित स्थल पर पंहुचाया था। जिनसे प्रलय के पश्चात नई सृष्टि का आरंभ हुआ।

ये पढ़ेंकैसे ले प्रधानमंत्री आरोग्य योजना ‘मोदीकेयर’ का लाभ?

चैत्र महीने के व्रत-त्यौहार

  • होली (रंग खेलने वाली होली), धुलेंडी  – 21 मार्च 2019 दिन गुरुवार को है।
  • रंग पंचमी – 25 मार्च 2019 को है।
  • शीतला सप्तमी – 27 मार्च 2019 दिन बुधवार को है।
  • शीतला अष्टमी, बसोड़ा एवं कालाष्टमी – 28 मार्च दिन गुरुवार को है ।
  • पापमोचिनी एकादशी – 31 मार्च 2019, को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशीहै।
  • चैत्र अमावस्या,  चंद्रवर्ष संवत 2075 समाप्त – 5 अप्रैल 2019, को  है।
  • चैत्र नवरात्रि आरंभ, कलश स्थापना, गुड़ी पड़वा, हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2076 प्रारंभ – 6 अप्रैल 2019
  • पूज्य झूलेलाल जयन्ती, चेटीचंड, सिंधारा दौज  – 7 अप्रैल 2019 दिन रविवार को  है।
  •  गणगौर पूजा, गौरी पूजा – 8 अप्रैल 2019 दिन सोमवार को है।
  • चैती छठ – 11 अप्रैल 2019 दिन गुरुवार को है।
  • राम नवमी – 14 अप्रैल 2019 दिन रविवार को है।
  • कामदा एकादशी – 15 अप्रैल 2019 दिन सोमवार को है।
  • महावीर जयंती  – 17 अप्रैल 2019 दिन बुधवार को है।
  • हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा – 19 अप्रैल 2019 दिन शुक्रवार को है।

Chaitra 2019 की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Connect with us through Facebook also for regular updates on DharmaDo comment below for any more information or query on Chaitra 2019 Fast and Festivals and also, if we missed out some.

Please follow and like us:

About the author

Exit mobile version