Site icon AapnoJodhpur

जोधपुर महासंग्राम- विधान सभा चुनाव 2018 का महारण

Jodhpur Lok Sabha Constituency: High-Voltage Contest For Both BJP And Congress. जोधपुर सीट के लिए चुनाव on April 29. For Jodhpur Lok Sabha Constituency, Chief Minister Ashok Gehlot’s son Vaibhav Gehlot from INC is contesting against Union Agriculture Minister and BJP candidate Gajendra Singh Shekhawat.

जोधपुर महासंग्राम  छिड़ चूका है, ये रण आगामी विधान सभा चुनाव क लिए है। दोनों मुख्य पार्टी – भाजपा और कॉंग्रेस ने अपनी कमर कस ली है और दोनों ही पार्टियां जोरो शोरो से प्रचार प्रसार कर विधान सभा चुनाव 2018 का महारण जीतने की कोशिश मे है।

बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक जोधपुर मे जगह जगह पर अपनी सभाएं कर रहे है वही निर्दलीय प्रत्याशी भी पीछे नहीं है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गाँधी ने जहां 26 नवंबर को जोधपुर में अपनी सभा आयोजित की वही बीजेपी के स्टार प्रचारक भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को जोधपुर में अपनी रैली और सभा का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये जोधपुर सभा की तैयारी का जायजा खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित शाह ने लिया है।

जोधपुर महासंग्राम के महारथी

सरदारपुरा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे है वे पिछले करीब पन्द्रह सालो से विजयी रह रहे है। वही बीजेपी से यहां शम्भू सिंह खेतासर को फिर से मैदान में उतारा है।

भाजपा की सबसे वयोवृद्ध उम्मीदवार सूर्यकांता व्यासजीजी‘ को सातवीं बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूरसागर विधान सभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सूर्यकांता व्यास (जीजी) के सामने कांग्रेस की तरफ से प्रोफ. अयूब खान चुनाव लड़ रहे है। सूर्यकांता व्यास सूरसागर सीट से पिछले दो बार से विधायक है।

जोधपुर शहर से वर्तमान विधायक कैलाश भंसाली के भतीजे अतुल भंसाली बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे है और कांग्रेस की तरफ से मनीषा पंवार है।

READ Too: Ayushman Bharat Yojana: कैसे ले प्रधानमंत्री आरोग्य योजना ‘मोदीकेयर’ का लाभ

बीजेपी ने ये दस चेहरे अपनी दस सीटों से उतारे है फलोदी से पब्बाराम विश्नोई, लोहावट से वन, पर्यावरण, युवा मामले और खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खिवसर, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, ओसियां से भैराराम चौधरी, भोपालगढ़ से कमसा मेघवाल, सरदारपुरा से शम्भू सिंह खेतासर, जोधपुर सीट से अतुल भंसाली, सूरसागर से सूर्यकांता व्यास, लूणी से जोगाराम पटेल और बिलाड़ा से अर्जुनलाल गर्ग। इनमे से जोधपुर सीट से अतुल भंसाली पहली बार चुनाव लड़ रहे है वे वर्तमान जोधपुर सीट से विधायक कैलाश भंसाली के भतीजे है।

वही कांग्रेस के चेहरो को कुछ ये नाम है फलोदी से महेश व्यास, लोहावट से किशनाराम विश्नोई, शेरगढ़ से मीणा कँवर, ओसिया से दिव्या मदेरणाभोपालगढ़ से भंवर बलाई, सरदारपुरा से वर्तमान विधायक अशोक गहलोत, जोधपुर सीट से मनीषा पंवार, सूरसागर से अयूब खान, लूणी से महेंद्र विश्नोई और बिलाड़ा लारा से हीरा राम मेघवाल।

जोधपुर में आगामी विधान सभा चुनाव की दस सीटों के लिए महासंग्राम चल रहा है। विधान सभा चुनाव की तारीख ७ दिसंबर है जैसे जैसे तारीख नज़दीक आ रही है वैसे वैसे माहोल गर्म होता जा रहा है।

फिलहाल जोधपुर की दस विधान सभा सीटों में से 9 बीजेपी के पास है और १ कांग्रेस के पास। कांग्रेस की यह एक सीट पूर्व मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत सरदारपुरा से विजयी हुए थे, वे यहां से 1998 से विधायक है।

कांग्रेस की भरसक कोशिश चुनाव को स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित कर गहलोत बनाम वसुंधरा बनाने की है, वहीं बीजेपी की तरफ से राष्ट्रीय मुद्दों को हवा देकर चुनाव को मोदी बनाम राहुल करने का प्रयास हो रहा है।

विधान सभा चुनाव का परिणाम 11 दिसंबर को आएगा और विधान सभा चुनाव की तारीख 7 दिसंबर है। अब देखना ये है की जनता किसे अपना अगला विधायक चुनती है।

Connect with us for all latest updates also through FacebookLet us know for any query or comments regarding जोधपुर महासंग्राम- विधान सभा चुनाव 2018 का महारण. Do comment below.

Please follow and like us:

About the author

Exit mobile version