Site icon AapnoJodhpur

Kamika Ekadashi 2019: जानें कामिका एकादशी व्रत विधि, शुभ मुहूर्त, महत्‍व एवं व्रत नियम

Kamika Ekadashi 2020: कामिका एकादशी व्रत पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत का महत्व, व्रत नियम, Kamika Ekadashi Date, श्रावण के कृष्ण पक्ष एकादशी, कामिका एकादशी 16 जुलाई 2020

Kamika Ekadashi 2019: शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान विष्णु के आराध्य श्री शिव हैं और भगवान शिव के आराध्य श्री विष्णु, इसलिए श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली कामिका एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की पूजा करने से हर बिगड़े काम बनते हैं। व्रत करने से उपासकों के साथ-साथ उनके पितरो के कष्ट भी दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस बार Kamika Ekadashi 2019, 28 जुलाई 2019 रविवार को है। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजा के साथ कामिका एकादशी व्रत को सच्चे मन से पूरे विधि विधान से करता है, उसे मनोवांछित फल मिलता है, उसके अधर में लटके काम पूरे होते हैं और व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में हम आपको कामिका एकादशी व्रत date, पूजा शुभ मुहुर्त, पूजा विधि, व्रत का महत्व समेत सभी जानकारी बताने जा रहे हैं।

Kamika Ekadashi 2019 Date and शुभ मुहुर्त

कामिका एकादशी 2019 तारीख– 28 जुलाई 2019 , रविवार।

एकादशी आरंभ– 27 जुलाई 2019 को शाम 7 बजकर 43 से।

एकादशी समाप्त– 28 जुलाइ 2019 को शाम 6 बजकर 49 मिनट तक।

कामिका एकादशी व्रक का पारण– 29 जुलाई 2019 को सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 23 मिनट तक।

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय– शाम 17:09 मिनट।

कामिका एकादशी व्रत नियम

एकादशी व्रत के नियम तीन दिन का होता है। यानी दशमी, एकादशी और द्वादशी को एकादशी व्रत के नियमों का पालन किया जाता है।

ये पढ़ेंजानें भौमवती अमावस्या का महत्व, कैसे मिले पितरों का आशीष

कामिका एकादशी पूजा विधि

कामिका एकादशी का महत्व

कामिका एकादशी को आध्यात्मिक साधकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह चेतना से सभी नकारात्मकता को नष्ट करता है और मन और हृदय को दिव्य प्रकाश से भर देता है।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार कामिका एकादशी को जाने-अनजाने में हुए पापों की मुक्ति दिलाने वाली एकादशी कहा जाता है। कामिका एकादशी की पूजा से सभी देवता, गंधर्व और सूर्य की पूजा का फल मिल जाता है। कामिका एकादशी का व्रत करने से भगवान शिव और भगवान विष्णु का आशिर्वाद मिलता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है, सभी तरह के कष्ट और दुख का अंत होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है और हर काम में सफलता मिलती है।

मान्‍यता है कि यह एकादशी व्रत स्वर्गलोक तथा महान पुण्यफल प्रदान करने वाली है। कामिका एकादशी का व्रत वही पुण्य प्रदान करता है, जो पूरी धरती दान करने से होता है। इस दिन श्री हरि के पूजन से जो फल मिलता है, वह गंगा, काशी, नैमिषारण्य तथा पुष्कर क्षेत्र में भी सुलभ नहीं है। जो मनुष्य श्रद्धा के साथ इसकी महिमा का श्रवण करता है, वह सब पापों से मुक्त हो श्री विष्णु लोक में जाता है।

!! नारायण नारायण !!

Kamika Ekadashi 2019 Vrat की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Connect with us through  Facebook for all latest updates on Hindu TraditionsFasts (Vrat) and FestivalsDo comment below for any more information or query on Kamika Ekadashi 2019.

(इस आलेख में दी गई Kamika Ekadashi 2019 की जानकारियां धार्मिक आस्थाओं, हिंदू पांचांग और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं।)

Please follow and like us:

About the author

Exit mobile version