Site icon AapnoJodhpur

Lok Sabha Election 2019 Schedule, State and Phase wise Election Details

Lok Sabha Election 2019 Schedule, State and Phase wise Election Details:17वीं लोकसभा चुनाव 543 सीटों पर 7 चरणों (phases) में होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, आखिर चरण का मतदान 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर होगा। वोटों की गिनती 23 मई, गुरुवार को की जाएगी।

Lok Sabha Election 2019 Schedule: चुनाव आयोग ने 10 मार्च, रविवार को 17वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019, 543 सीटों पर 7 चरणों में होंगे। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, आखिर चरण का मतदान 19 मई, को 8 राज्यों की 59 सीटों पर होगा। 17वीं लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती 23 मई, गुरुवार को की जाएगी।

17वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलो में भी गहमागहमी तेज हो गई है। एक तरफ विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर मोदी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहती हैं वही NDA भी अपनी कुर्सी बच्चाने के लिए मेहनत कर रही हैं।

Lok Sabha Election 2019 Schedule (Phases of Loksabha Election 2019)

लोकसभा चुनाव की घोषणा के अनुसार पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं।

दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्यों की 97 सीट पर वोट पड़ेंगे। इनमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुड्डुचेरी की 1 सीटें शामिल हैं।

तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर मतदान होगा। इनमें असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गुजरात की 26, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादरा और नगर हवेली की 1, और दमन-दीव की 1 सीटें शामिल हैं।

चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13, और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।

पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इनमें बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटें शामिल हैं।

12 मई को छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएँगे। इनमें बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 सीटें हैं। इसी चरण मे 12 मई को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

सातवें चरण में 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 8, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, चंडीगढ़ की 1, उत्तर प्रदेश की 13 और हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें शामिल हैं।

इसके चार दिन बाद 23 मई को मत गणना करके नतीजे घोषित किए जाएँगे।

READ Too: Rajasthan Elections 2018: 320 With Criminal Cases, 597 Crorepati And 12 Illiterate Candidates

Statewise Lok Sabha Election 2019 Schedule

States/UT – Date of Polling

READ ALSO: Ayushman Bharat Yojana: कैसे ले प्रधानमंत्री आरोग्य योजना ‘मोदीकेयर’ का लाभ

Connect with us for all latest updates also through FacebookLet us know for any query or comments for Lok Sabha Election 2019 Schedule. AapnoJodhpur urged the voters to access the affidavits of the candidates before voting and Do cast Your vote positively to strengthen Democracy.

About the author

Exit mobile version