Site icon AapnoJodhpur

Malmas 2021: क्यों एक माह नहीं होंगे शुभ कार्य? 14 जनवरी तक चलेगा मलमास; जानिए मलमास में क्या करें क्या ना करें, खरमास कथा और महत्वपूर्ण बातें

Malmas 2021: क्यों एक माह नहीं होंगे शुभ कार्य? 14 जनवरी तक चलेगा मलमास; जानिए मलमास में क्या करें क्या ना करें, खरमास कथा, Suryadev 12 names

Malmas 2021: 15 दिसंबर 2021 मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी से मलमास (Malmas 2021) शुरु हो गये हैं और 14 जनवरी 2022 पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि तक रहेगा। मलमास को खरमास भी कहा जाता है। मलमास में जप, तप, तीर्थ यात्रा, कथा श्रवण का बड़ा महत्व होता है। इस दौरान विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होते हैं। साथ ही नया घर या वाहन आदि खरीदना भी वर्जित हैं।

जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास की शुरुआत होती है। हर साल मार्गशीर्ष और पौष माह के बीच में खरमास लगता है। एक माह तक धनु राशि में रहने के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास का समापन होता है।

हिन्दू धर्म में हर माह का अपना एक अलग और विशेष महत्व है, इसके अलावा शुभ-अशुभ जैसी बातों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। शास्त्रों में मलमास को श्रेष्ठ नहीं माना गया है, इसलिए जब तक मलमास चलते हैं, कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस माह में सूर्य की गति धीमी हो जाती है, जिस कारण कोई भी शुभ काम सफल नहीं होते हैं।

खरमास में किसी भी शुभ काम की शुरुआत तो नहीं होती लेकिन धर्म-कर्म के लिए यह समय अतिउत्तम माना गया है। देवी भागवत में ऐसा वर्णन आया है कि खरमास में जो व्यक्ति धार्मिक नियमों का पालन करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। मलमास के दिनों में धार्मिक स्थलों की यात्रा करना, भागवत कथा का पाठ कराना शुभ माना जाता है। साथ ही कुछ नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। आइए जानते हैं खरमास की कथा, मलमास या खरमास में क्या कार्य ना करें और क्या कार्य करें, और मलमास के बारे मे अन्य महत्वपूर्ण बातें।

ये पढ़ेंइस व्रत से मिलता है मोक्ष, दूर होते हैं रोग, दरिद्रता और दुख; जानिए पवित्र मोक्षदा एकादशी व्रत तिथि, पूजा-विधि, कथा और महत्व

मलमास मे क्यों नही होते शुभ व मांगलिक कार्य?

इस बार खरमास महीने (Malmas 2021) की शुरुआत 15 दिसंबर से हो चुकी है और 14 जनवरी के दिन इसका समापन होगा। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य जैसे शादी, सगाई, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इसके साथ ही, नया घर या वाहन आदि खरीदने की भी मनाही होती है।

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, सूर्य हर राशि में एक माह तक रहते हैं और इसके बाद राशि बदलते हैं। ऐसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करतें है, तो खरमास लग जाता है। धनु, गुरु बृहस्पति की राशि है।

मान्यता है कि सूर्य देव जब भी देवगुरु बृहस्पति की राशि पर भ्रमण करते हैं, तो उन्हें मलीन (कमजोर) माना जाता है। सूर्य के मलीन होने के कारण इस माह को मलमास कहा जाता है।

वैदिक ज्योतिष में गुरु को समस्त शुभ कार्यों का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है। ज्योतिष के अंतर्गत यह माना जाता है कि सभी शुभ कार्यों में गुरु का शुद्ध होना बेहद आवश्यक है। विवाह के लिए वर के सूर्य का बल और वधु के बृहस्पति का बल मिलना आवश्यक होता है। जब दोनों के चंद्र बल को भी मिलाया जाए तब ही शुभ मुहूर्त निकलता है।

सूर्य अत्याधिक तेज और ऊर्जा वाला होता है और जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु और मीन में गोचर करेगा तो इससे गुरु निस्तेज हो जाते हैं, उनका प्रभाव समाप्त हो जाता है। बृहस्पति का तेज कम पड़ जाएगा, वह कमजोर हो जाएंगे। इतना ही नहीं इसका प्रभाव स्वयं सूर्य पर भी पड़ता है। इन दोनों ही ग्रहों में कोई बल नहीं बचता तो ऐसे में यह समय विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए सही नहीं माना जाता।

शुभ कार्यों के लिए गुरु का पूर्ण बली अवस्था में होना आवश्यक है। इसलिए इस एक माह के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित रहता है। खासकर विवाह तो बिलकुल नहीं किए जाते हैं क्योंकि विवाह के लिए सूर्य और गुरु दोनों को मजबूत होना चाहिए।

मलमास की पौराणिक कथा | Malmas Katha

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सूर्य देव 7 घोड़ों के रथ पर सवार होकर लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा करते हैं। वो कभी कहीं नहीं रूकते हैं। लेकिन जो घोड़े उनके रथ में जुते होते हैं, वे लगातार चलने व विश्राम न मिलने के कारण भूख-प्यास से बहुत थक जाते हैं।

उनकी इस दयनीय दशा को देखकर सूर्य देव का मन भी द्रवित हो गया। भगवान सूर्य देव उन्हें एक तालाब किनारे ले गए लेकिन उन्हें तभी यह आभास होता हैं कि अगर रथ रुका तो अनर्थ हो जाएगा। लेकिन घोड़ों का सौभाग्य कहिए कि तालाब के किनारे दो खर (गधे) मौजूद थे।

भगवान सूर्य देव घोड़ों को पानी पीने व विश्राम देने के लिए छोड़ देते हैं और गधों को अपने रथ में जोड़ लेते हैं। ऐसा करने के कारण रथ की गति धीमी हो जाती है फिर भी जैसे-तैसे 1 मास का चक्र पूरा होता है, तब तक घोड़ों को भी विश्राम मिल चुका होता है। इस तरह यह क्रम चलता रहता है और हर सौरवर्ष में 1 सौरमास ‘खरमास’ कहलाता है।

मलमास में क्या करें?

  1. सूर्याय नम:,
  2. हिरण्यगर्भाय नम:
  3. मारिचाये नम:
  4. सावित्रे नम:
  5. भानवे नम:
  6. खगय नम:
  7. पुष्णे नम:
  8. भास्कराय नम:
  9. आदित्याय नम:
  10. मित्राय नम:
  11. आर्काय नम:
  12. रवये नम:

मलमास (Malmas) में कौन से कार्य ना करें?

मलमास के दौरान सगाई, विवाह, नए घर में प्रवेश, वाहन खरीदना, मांगलिक कार्य, कोई भी नई वस्तु, यहां तक कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तो खर मास के दौरान नया वस्त्र तक नहीं खरीदा जाता है। ये कार्य पूर्णतया वर्जित –

Enjoy Malmas 2021

Connect with us through Facebook and follow us on Twitter for all the latest updates of Hindu Tradition, Vrat & Festivals, and Culture. Do comment below for any more information or query on Malmas 2021.

इस लेख में दी गई Malmas 2021 की जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/हिंदू पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Exit mobile version