Site icon AapnoJodhpur

Radha Ashtami 2022: सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य दिलाता है राधा अष्टमी व्रत, जानिए राधा रानी जन्म कथा, राधाष्टमी पूजन विधि, व्रत विधान और महत्व

Radha Ashtami 2022, राधाष्टमी पूजन विधि, राधा अष्टमी व्रत विधान - उद्यापन, राधा रानी जन्म कथा, राधा अष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त, राधा अष्टमी महत्व

Radha Ashtami 2022: राधा, श्री कृष्ण की आराध्य शक्ति, जिनके नाम जाप मात्र से तीनों लोक के स्वामी खिंचे चले आते हैं, का जन्मोत्सव राधाष्टमी का पर्व 4 सितंबर, रविवार के दिन मनाया जाएगा। राधा अष्टमी (श्री राधाजी के प्राकट्य दिवस) के दिन राधा जी की पूजा करने का विधान है। माना जाता है इस दिन राधा जी की पूजा करने से मनुष्य को सभी सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होती है।

मान्यता है कि राधा रानी के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी होती है। शायद इसलिए ये संयोग बना है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है, वहीं 15 दिन बाद इसी माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधाष्टमी। श्री राधाजी के जन्‍मोत्‍सव को मथुरा, वृंदावन और बरसाना में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है।

कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधा अष्‍टमी का पर्व भाद्रपद (Bhadrapada) शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन राधा जी के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा की जाती है। राधा जी और श्री कृष्ण के प्रेम को, एक आदर्श प्रेम के रूप में भी जाना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि जो राधा अष्टमी का व्रत नहीं रखता, उसे जन्माष्टमी व्रत का फल नहीं मिलता। आइए जानते हैं राधा रानी जन्म कथा, राधा अष्टमी का शुभ मुहूर्त, राधा अष्टमी का महत्व, राधा अष्टमी व्रत व उद्यापन विधि के बारे में।

Radha Ashtami 2022 Date and Shubh Muhurat

अष्टमी तिथि आरंभ – शनिवार 03 सितंबर 2022, दोपहर 12:25 बजे

अष्टमी तिथि समाप्त – रविवार 04 सितंबर 2022, सुबह 10:40 बजे

राधा अष्टमी 2022 Date -04 सितंबर 2022. उदया तिथि के अनुसार राधा अष्टमी का पर्व 04 सितंबर को मनाया जाएगा।

ये पढ़ेंक्यों और कैसे मनाया जाता है गोगा नवमी पर्व, जानिए सर्पों के देवता ‘गोगा जी’ की पूजा विधि, जन्म कथा और महत्‍व

राधाष्टमी पूजन/व्रत विधि

On the day of Radha Ashtami, devotees spend the day worshipping and praying Goddess Radha along with Lord Krishna. Some devotees also observe a fast for this occasion to show their devotion to Goddess Radha. Various bhajans and songs are sung about the tales and devotion of Goddess Radha.

राधा गायत्री मंत्र:

  वृषभानुजायै विद्महे  क्रष्णप्रियायै धीमहि! तन्नो  राधिका प्रचोदयात!

  रां  राधिकायै नम:’ इति  मूलमंत्र:!

राधा रानी जन्म कथा

पद्मपुराण में राधाजी को राजा वृषभानु और कीर्ति देवी की संतान बताया गया। जब राजा बरसाना मे यज्ञ के लिए भूमि की सफाई कर रहे थे तब भूमि से कन्या के रुप में राधा मिली थी। राजा ने इस कन्या को अपनी पुत्री मानकर इसका लालन-पालन किया। कहा जाता है कि राधा भगवान श्रीकृष्ण से साढ़े ग्यारह माह बड़ी थीं।

एक अन्य कथा के अनुसार जब भगवान विष्णु कृष्ण अवतार में जन्म लिया था तब उनके अन्य सदस्य भी पृथ्वी पर जन्म लिया था। विष्णु जी की पत्नी लक्ष्मी जी, राधा के रुप में पृथ्वी पर अवतरित हुईं थीं। 

राधाष्टमी पर्व का महत्व

भगवान श्री कृष्ण के भक्त राधा अष्टमी पर, राधा जी की पूजा को विशेष महत्व देते हैं। The followers of Gaudiya Vaishnavism keep fast on this auspicious day. Also, on the holy birth anniversary of Radha Rani, the followers of the Nimbarka Sampradaya ask Goddess Radha to bless them by favours to acquire Lord Krishna Blessings.

राधा अष्टमी व्रत का उद्यापन कैसे करें?

इस व्रत का उद्यापन करते समय एक सूप लेते हैं और उसमें 16 श्रृंगार की चीजें रखी जाती हैं और उसे दूसरे सूप से ढंककर 16 दिए जलाए जाते हैं। व्रत के बाद चन्द्र भगवान को अर्घ्य देते हैं। लक्ष्मी जी को अपने घर में वास करने का आमंत्रण दिया जाता है। श्रृंगार का सामान किसी ज़रूरतमंद को दान कर दिया जाता है।

इस व्रत के दौरान आस पास के लोगों को आमंत्रित करके घर में कथा पाठ भी कराया जाता है। ऐसी मान्यता है कि 16 बार कथा पाठ करवाना ज्यादा शुभ होता है।

ये पढ़ेंगणेश चतुर्थी: जानिए पूजन विधि, राशि के अनुसार गणेश भोग, श्री गणेश द्वादश नामवली

|| जय श्री राधे राधे ||

Radha Ashtami 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं ।।

Connect with us through Facebook and follow us on Twitter for all the latest updates of Hindu Tradition, Fasts & Festivals and Culture. Do comment below for any more information or query on Radha Ashtami 2022 and also let us know, how you celebrated.

(इस आलेख में दी गई Radha Ashtami 2022 की जानकारियां धार्मिक आस्थाओं, हिंदू पांचांग और लौकिक मान्यताओं पर आधारित है।)

Exit mobile version