Site icon AapnoJodhpur

Sawan 2020: इस बार सावन पर विशेष संयोग, जानें पवित्र सावन महीने का महत्व और सोमवार व्रत की तारीखें

Sawan 2020 पर विशेष संयोग, पवित्र सावन महीने का महत्व, वर्ष 2020 के सावन सोमवार व्रत की तारीखें, श्रावण में शिव पूजन विधि, श्रावण सोमवार व्रत, Savan Somvaar 2020, Shravan Somvar

www.aapnojodhpur.com

Sawan 2020 Month: हिन्दू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व बताया गया है। भगवान शिव (Lord Shiva) की आराधना और उनकी भक्ति के लिए इस माह को विशेष महत्व दिया गया है। 6 जुलाई से वर्ष 2020 के सावन (श्रावण) मास की शुरुआत होने वाली है। मान्यता है कि सावन माह में शिवभक्त महादेव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास से ही व्रत और पर्वों की शुरुआत भी हो जाती है।

भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन का होता है। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना बहुत फलदायी माना जाता है। सावन में सोमवार का दिन इसलिए भी अधिक महत्व रखता है, क्योंकि यह दिन बाबा भोलेनाथ को अति प्रिय है। शिव पुराण के अनुसार सावन के पावन माह में सोमवार का व्रत करने वाले, भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस बार सावन किस दिन से शुरू हो रहे हैं, कौन से विशेष संयोग इस सावन में बन रहे हैं, वर्ष 2020 के सावन सोमवार व्रत की तिथियां, श्रावण में शिव पूजन विधि और सावन महीने का महत्व के बारे में हम आपको बताएंगे।

श्रावण मास (Sawan 2020) पर अद्भुत संयोग

इस बार श्रावण मास पर अद्भुत संयोग बन रहा है क्योंकि सावन की शुरूआत का पहला दिन (6 जुलाई) ही सोमवार है, वहीं सावन के अंतिम दिन यानी 3 अगस्त को भी सोमवार का ही दिन है। इस वजह से साल 2020 के सावन को विशेष संयोग माना जा रहा है क्योंकि, बहुत कम ही ऐसा होता है जब सावन की शुरुआत और समापन सोमवार के दिन से होती है।

इस बार सावन मास में ही 36 शुभ योग पड़ रहे हैं। इससे सावन की शुभता और अधिक बढ़ जाएगी। इस महीने में 11 सर्वार्थ सिद्धि योग, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग, 3 अमृत सिद्धि योग मिलेंगे।

ज्योतिषयों के अनुसार इस बार सावन मास की शुरूआत उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र एवं वैधृति योग में होगी। इसके साथ ही चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस बार सावन में ग्रह योग और नक्षत्रों के आधार पर उन्नति और खुशहाली के योग बन रहे हैं।

ये पढ़ें: योग निद्रा में चले जाएंगे भगवान विष्णु, जानिए कब होंगे मांगलिक काम, चातुर्मास में क्या करें, क्या ना करें?

वर्ष 2020 के सावन सोमवार व्रत की तारीखें

इस साल 2020 के सावन माह में कुल पांच सोमवार पड़ेंगे – 

पहला सावन सोमवार व्रत – 06 जुलाई 2020

दूसरा सावन सोमवार व्रत – 13 जुलाई 2020

तीसरा सावन सोमवार व्रत – 20 जुलाई 2020

चौथा सावन सोमवार व्रत – 27 जुलाई 2020

पाँचवा और अंतिम सावन सोमवार व्रत – 03 अगस्त 2020

सावन में शिव पूजन विधि

हिंदू मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार पर शिवलिंग की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। भगवान भोलेनाथ की बेल पत्र से पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना बहुत फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव और भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेकर आता है।

कोरोना वाइरस का संक्रमण फैलने के दृष्टिगत श्रद्धालु मंदिर में न जाकर घर पर ही जलाभिषेक करें। यदि मंदिर जाएं भी तो एक साथ भीड़ में न आकर कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वयं एवं दूसरों को सुरक्षित रखते हुए जलाभिषेक कर सकते हैं।

यदि घर में शिवलिंग स्थापित नहीं है तो परम पिता परमेश्वर को याद करते हुए अपने अंगुष्ठ पर ही जलाभिषेक कर सकते हैं, इससे उसी फल की प्राप्ति होगी जो मंदिर में जलाभिषेक करने से होती है।

READ Too: Jodhpur During Monsoon: Best Places To Visit In Rainy Season

सावन महीने का महत्व

सावन का महीना हर किसी के लिए ढेर सारे अवसर लाता है। भारत में श्रावण मास का आगमन वर्षा ऋतु के समय होता है, जिसके चलते इस समय पृथ्वी पर चारों ओर प्रकृति अपने सुंदर रंग फैलाती दिखाई देती है। इसलिए इस माह के दौरान हर तरफ हरियाली ही हरियाली होती हैं।

ये माह भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान और भगवान शिव के रुद्राभिषेक का भी विशेष महत्व होता है। धार्मिक कथाओं में इस बारे में बताया गया है कि, सावन के माह में मां पार्वती ने भी भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तप करके भगवान शिव को प्रसन्न किया था।

सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शंकर की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है।

कुंवारी कन्याओं के लिए सावन का महत्व

सावन के पवित्र माह में हर कोई शिव भक्ति में लीन होता है। कुंवारी कन्याओं से लेकर सुहागिनें भगवान शिव का आर्शीवाद पाने के लिए सावन के सोमवार व्रत करती हैं। कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि, अगर इस पूरे माह कन्याएं पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की भक्ति करें तो उन्हें शिव जैसा वर प्राप्त होता है।

श्रावण मास में दूर करें दांपत्य जीवन की समस्याएं

ये भी पढ़ें: भगवान शिव और उनका अनोखा घर-संसार, शिवालय का तत्त्व-रहस्य

Sawan 2020 Month की हार्दिक शुभकामनाएं !!

नमो नमशंकरपार्वतीभ्याम्

!! हर हर महादेव….. जय महेश…. Happy सावन सोमवार !!

Connect with us through  Facebook for all latest updates on Hindu TraditionsFasts (Vrat) and FestivalsDo comment below for any more information or query on Sawan 2020 month.

(इस आलेख में दी गई Sawan 2020 Somvaar की जानकारियां धार्मिक आस्थाओं, हिंदू पांचांग और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं।)

Please follow and like us:

About the author

Exit mobile version