Site icon AapnoJodhpur

Vijaya Ekadashi 2019: विजया एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Vijaya Ekadashi 2020: Vijaya Ekadashi कब है, विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त, विजया एकादशी का महत्व, विजया एकादशी (Lord Vishnu) की पूजा विधि, विजया एकादशी की कथा और महत्व

Vijaya Ekadashi 2019: फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहते है। इस बार यह 2 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार जो व्यक्ति विजया एकादशी का व्रत करता है, उसे हर काम में विजय यानी सफलता मिलती है और हर परेशानियों से उसे छुटकारा मिलता है। इस दिन सर्वेश्वर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत करने की परंपरा है।

नाम के अनुसार ही इस एकादशी का व्रत करने वाला सदा विजयी रहता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण से युद्ध करने के पूर्व समुद्र किनारे अपनी पूरी सेना के साथ इस व्रत को रखा था और लंका पर विजय हासिल की थी।

विजया एकादशी व्रत करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वह जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है। आइये जानते हैं विजया एकादशी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में-

Vijaya Ekadashi 2019 पूजा का शुभ मुहूर्त

दिनांक 02 मार्च शनिवार को-

विजया एकादशी पारण मुहूर्त– दिनांक 03 मार्च 06:40 से 09 बजकर 05 मिनट प्रातः तक।

ये पढ़ेंहिंदू पंचाग का अंतिम माह फाल्गुन, जानिए प्रमुख त्योहार और महत्व

विजया एकादशी का व्रत विधि

विजया एकादशी व्रत के विषय में मान्यता है कि इसको करने से स्वर्ण दान, भूमि दान, अन्नदान और गौदान से अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस तरह विधि-विधान से व्रत करने से हर काम में सफलता मिलती है। श्रद्धा तथा समर्पण पूर्वक व्रत तथा पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति करवाते हैं।

विजया एकादशी व्रत का महत्व

यह भी पढ़ें: भगवान शिव और उनका अनोखा घर-संसार, शिवालय का तत्त्व-रहस्य

Vijaya Ekadashi 2019 की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Also, Connect with us through Facebook for regular updates on DharmaDo comment below for any more information or query on Vijaya Ekadashi 2019.

(इस आलेख में दी गई Vijaya Ekadashi 2019 की जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं।)

Please follow and like us:

About the author

Exit mobile version