Site icon AapnoJodhpur

Pradosh Vrat 2020: जानें सावन का पहला प्रदोष व्रत- शनि प्रदोष व्रत पूजा विधि, महत्व, कैसे दूर होंगे सभी कष्ट

Pradosh Vrat 2020: सावन का पहला प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत पूजा विधि, महत्व, कैसे प्रसन्न होंगे भगवान शिव, Sawan Pradosh, शनि दोषों से मुक्ति के उपाय

Shani Pradosh Vrat 2020

Sawan Pradosh Vrat 2020: हिन्दू धर्म के अनुसार प्रदोष व्रत, कलियुग में अति मंगलकारी और शिव कृपा प्रदान करने वाला व्रत है। माह की त्रयोदशी तिथि में सायं काल (दिन और रात के मिलन) को प्रदोष काल कहा जाता है। श्रावण मास का पहला प्रदोष व्रत 18 जुलाई दिन शनिवार को पड़ रहा है। प्रदोष व्रत करने से घर में सभी प्रकार के सुख और समृद्धि आती है।

हिन्दू कैलेंडर (पंचांग) के अनुसार, प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि के दिन किया जाता है। हर माह में प्रदोष व्रत दो बार आता है- एक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को। माना जाता है कि इस दिन संध्या के समय विधिवत तरीके से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अर्चना करने से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

सावन महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि, 18 जुलाई को सावन का पहला प्रदोष व्रत है। सावन माह में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का अपना अलग ही महत्व होता है। शनिवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। शनि प्रदोष व्रत के दिन विधि विधान से भगवान शिव और शनि देव की पूजा करने से सभी कष्टों का नाश होता है, आरोग्य रहने का आशीर्वाद मिलता हैं, सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, और मोक्ष प्राप्त होता है

देवों के देव महादेव का सबसे प्रियपवित्र सावन माह में दोनों प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ रहे है। जिसके कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। अगर आपकी कुंडली में शनि दोष, साढ़े साती, शनि की लघु कल्याणी ढैय्या आदि है तो 18 जुलाई और 1 अगस्त को जरूर पूजन करें। शनिदेव की उपासना व्यक्ति की सारी इच्छाओं को पूरा करने वाली और जीवन से हर तरह की Negativity को दूर करने वाला हैं। जानें शनि प्रदोष व्रत पूजा विधि, पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत का लाभ और व्रत से जुड़ी मान्यताए-

Sawan Pradosh Vrat 2020 Shubh Muhurat

प्रदोष व्रत में शाम की पूजा का विशेष महत्व होता है।

सावन मास की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ17 जुलाई को देर रात 12 बजकर 33 मिनट से

त्रयोेदशी तिथि समाप्त – अगले दिन 18 जुलाई की देर रात 12 बजकर 41 मिनट तक

शनि प्रदोष की पूजा 18 July को शाम 07 बजकर 20 मिनट से रात 09 बजकर 23 मिनट तक की जा सकती है। प्रदोष पूजा के लिए कुल 2 घंटे 03 मिनट का समय मिल रहा है।

ये पढ़ेंजानिए कामिका एकादशी व्रत पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्‍व एवं व्रत नियम

प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत से जुड़ी मान्यता

शनि प्रदोष व्रत संतान प्राप्ति एवं संतान की उन्नतिकल्याण के लिए किया जाता है। प्रदोष-व्रत चन्द्रमौलेश्वर भगवान शिव की प्रसन्नता व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष के समय भगवान शिव शंकर कैलाश पर्वत के रजत भवन में होते हैं और नृत्य कर रहे होते हैं और इस दौरान देवता भगवान के गुणों का स्तवन करते हैं।

प्रदोष को प्रदोष कहने के पीछे एक कथा जुड़ी हुई है। संक्षेप में यह कि चन्द्र देव को क्षय रोग था, जिसके चलते उन्हें मृत्युतुल्य कष्ट हो रहा था। भगवान शिव ने त्रयोदशी के दिन उस दोष का निवारण कर उन्हें  पुन: जीवन प्रदान किया अत: इस दिन को प्रदोष कहा जाने लगा।

प्रदोष व्रत का महत्व

शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्रत रखने वाला व्यक्ति जन्म- जन्मान्तर के फेरों से निकल कर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ता है, उसे उतम लोक की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति त्रयोदशी का व्रत रख, शिव आराधना करेगा, उस पर शिव कृ्पा होगी. स्कंदपुराण के अनुसार जो भक्त प्रदोषव्रत के दिन शिवपूजा के बाद एक्राग होकर प्रदोष व्रत कथा सुनता या पढ़ता है उसे सौ जन्मों तक कभी दरिद्रता नहीं होती।

प्रदोष व्रत का महत्व वार के मुताबिक अलग-अलग होता है। यह भी मान्यता है कि यदि यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है और जो भी इस (सोम प्रदोष व्रत) को करता है उसकी हर इच्छा फलित होती है। यदि यह व्रत मंगलवार को है तो, भौम प्रदोष व्रत करने वाले को रोगों से मुक्ति मिलती है। यदि यह व्रत बुधवार को है तो बुध प्रदोष व्रत करने वाले की सभी कामनाएँ पूर्ण होती हैं। यदि यह व्रत गुरुवार को है तो गुरुवारा प्रदोष व्रत करने वाले के शत्रु का नाश होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। शुक्रवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भ्रुगुवारा प्रदोष कहा जाता है, जीवन में सौभाग्य की वृद्धि हेतु यह प्रदोष किया जाता है। यदि यह व्रत शनिवार को पड़ रहा है तो पुत्र की प्राप्ति होती है और यदि यह व्रत रविवार को पड़ रहा है तो रवि प्रदोष व्रत करने वाला सदा निरोगी रहता है।

माना जाता है कि त्रयोदशी व्रत करने वाले को सौ गाय दान करने के बराबर फल प्राप्त होता है। इस व्रत को जो विधि विधान और तन, मन, धन से करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: इस बार सावन पर विशेष संयोग, जानें पवित्र सावन महीने का महत्व और सोमवार व्रत की तारीखें

शनि प्रदोष व्रत के लाभ

शनि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव खुश होते हैं। इस व्रत के करने से भगवान शिव, भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। एक वर्ष तक लगातार यह व्रत करने से महादेव मनोकामनाओं की पूर्ति करके व्रती के सभी पाप, कष्टों, दोषों और संकटों को हर लेते हैं एवं मनुष्य को अभीष्ट की प्राप्ति होती है। भक्तजन नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति के लिए भी शनि प्रदोष व्रत करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शनिदेव को मनाने के ऐसे कई उपाय हैं जिनके द्वारा शनि की शांति होती है इसमें शनि प्रदोष के दिन का अधिक महत्व है। माना जाता है कि शनि प्रदोष व्रत के दिन कोई जातक पूरी श्रद्धा व मन से शनि देव की उपासना करें तो शनि का प्रकोप, शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव भी कम हो जाता है। यह व्रत करने वाले पर शनिदेव की असीम कृपा होती है।

शनि दोषों से मुक्ति के उपाय

READ ALSO: Jodhpur During Monsoon: Best Places To Visit In Rainy Season

Sawan Pradosh Vrat 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Connect with us through Facebook and follow us on Twitter for all the latest updates on Hindu Tradition, Vrat, Festivals, and CultureDo comment below for any more information or query on Sawan Pradosh Vrat 2020.

(इस आलेख में दी गई Sawan Pradosh Vrat 2020 की जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

Exit mobile version