Site icon AapnoJodhpur

Sarva Pitru Amavasya 2019: जानिए मोक्षदायिनी सर्वपितृ अमावस्या का महत्‍व और श्राद्ध विधि

Sarva Pitru Amavasya 2020, सर्वपितृ अमावस्या का महत्‍व, श्राद्ध विधि, pitru visarjan amavasya, पितृ दोष से मुक्ति उपाय, कौन कर सकता है तर्पण, आश्विन माह की अमावस्या,सर्वपितृ अमावस्या Date, time

Sarva Pitru Amavasya 2019: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन 13 सितंबर 2019 से शुरू हुए पितृपक्ष का समापन 28 सितंबर 2019 के दिन आश्विन माह की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा। 20 साल बाद इस बार सर्व पितृमोक्ष अमावस्या शनिवार के दिन रहेगी। सर्वपितृ अमावस्या के दिन शनिवार का महासंयोग अत्यंत सौभाग्यशाली है। हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक जो कोई अपने पितर (पितरों) का श्राद्ध पितृपक्ष में ना कर पाया हो या श्राद्ध की तिथि मालूम ना हो, तो वह सर्वपितृ अमावस्या को अपने ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं। इस दिन का श्राद्ध कर्म करना फलदायक माना गया है।

इस अमावस्‍या को महालया अमावस्‍या के नाम से भी जाना जाता है। श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होने पर पितर धरती पर आते हैं और सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन पितरों का तर्पण कर उन्‍हें धरती से विदा किया जाता है। इस दिन किया गया श्राद्ध से सर्वपितरों की मुक्ति होती है और श्राद्ध कर्म करने वाले को पुण्य प्राप्त होता है। इस अमावस्‍या के साथ ही 16 दिनो का पितृ पक्ष समाप्‍त हो जाएगा और अगले दिन 29 सितंबर  से शारदीय नवरात्र लग जाएँगे।

माना जाता है कि श्रद्धापूर्वक श्राद्ध करने पर पितरों तो बहुत निराशा और दुख होता है और वे अपने वंशजों को शाप देकर लौट जाते हैं। इसी कारण भविष्य में होने वाली संतानों की कुंडली में पितृदोष आदि देखने में आते हैं। जानिए Sarva Pitru Amavasya 2019 Dateश्राद्ध कर्म मुहूर्त, श्राद्ध विधि, मोक्षदायिनी सर्वपितृ अमावस्या का महत्व समेत सभी जानकारी।

Sarva Pitru Amavasya 2019 Date and श्राद्ध कर्म मुहूर्त

सर्वपितृ अमावस्या तिथि: 28 सितंबर 2019
अमावस्या तिथि आरंभ: 28 सितंबर 2019 को सुबह 03 बजकर 46 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त: 28 सितंबर 2019 को रात 11 बजकर 56 मिनट तक
कुतुप मुहूर्त: 28 सितंबर 2019 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक
रोहिण मुहूर्त:  दोपहर 12 बजकर 35 से दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक
अपराह्न काल: दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक

ये पढ़ेंजानें श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मण भोजन क्यों हैं आवश्यक और क्या हैं नियम

सर्वपितृ अमावस्या को क्या करें ?

जिन पितरों के श्राद्ध की तिथि याद नहीं ऐसे पितरों का श्राद्ध अमावस्या पर किया जाता है। पितृ पक्ष के दिनों में अगर आप अपने पितरों का श्राद्ध न कर पाए हों तो पितृ दोष से बचने के लिए अमावस्या में उनका भी श्राद्ध किया जा सकता है। जानिए सर्वपितृ अमावस्या को क्या करना चाहिए –

READ Too: Indira Ekadashi 2019: पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए इंदिरा एकादशी व्रत विधि, कथा व महत्व

मोक्षदायिनी सर्वपितृ अमावस्या का महत्व

सर्वपितरों की आत्मा की शांति के लिये स्नान, दान, तर्पण आदि किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि किसी को अपने पितरों के श्राद्ध करने की तिथि मालूम ना हो, वह इस दुविधा में हो कि किस तिथि को उसके किस मृत परिजन का श्राद्ध किया जाना चाहिए, तो वह सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध करने का विधान बताया गया।

समस्त पितरों का इस अमावस्या को श्राद्ध किया जाता है इसलिए इस तिथि को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इसे पितृ विसर्जनी अमावस्या या महालया भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म संस्कृति में यह दिन महत्वपूर्ण है और इस दिन किया गया श्राद्ध अधिक फलित भी माना गया है। इस दिन किया गया पितरों का तर्पण, श्राद्ध पितृदोषों से मुक्ति दिलाता है।

इस दिन पितरों के नाम की धूप जलाई जाए, दान किया जाए तो  पितृ तृप्त होते हैं और अपने लोक को वापिस लौटते हुए ढेर सारे आशीर्वाद देकर जाते हैं, इससे तन, मन और घर में शांति आती है, घर में भी सुख-समृद्धि का निवास होता है। रोग और शोक से भी परिवार वालों को मुक्ति मिलती है।

मान्यता यह भी है कि इस अमावस्या को पितृ अपने प्रियजनों के द्वार पर श्राद्धादि की इच्छा लेकर आते हैं। यदि उन्हें ये न मिले तो वह असंतुष्ट ही वापस चले जाते हैं, जिसके फलस्वरूप जीवन में परेशानियोंघरेलू कलह बढ़ जाता है व सुख-समृद्धि में कमी आने लगती है। इसलिए श्राद्ध कर्म अवश्य करना चाहिए

READ ALSO: Pitru Paksh 2019: किस तिथि पर किसका श्राद्ध करना चाहिए? जानिए श्राद्ध विधि व महत्व

Connect with us through Facebook for all latest updates of Hindu Religion, Tradition, Fasts & Festivals and Culture. Do comment below for any more information or query on “Sarva Pitru Amavasya 2019”.

(इस आलेख में दी गई Sarva Pitru Amavasya 2019  की जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित है।)

Exit mobile version