Gajendra Singh Shekhawat Wins Jodhpur Lok Sabha Election result 2019: जोधपुर लोकसभा सीट की जनता ने भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वोट देकर अपना नेता चुन लिया है. राजस्‍थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने गढ़ माने जाने वाले जोधपुर से अपने पुत्र वैभव गहलोत को चुनाव नहीं जिता पाए। Winning Margin in Jodhpur
Events News

गजेंद्र सिंह शेखावत को मिला जनता का साथ, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को हराया

Jodhpur Lok Sabha Election Result 2019: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट ही नही, पूरे राजस्थान प्रदेश (25/25) और देश भर से शानदार जीत दर्ज कर ली है। जोधपुर लोकसभा सीट की जनता ने भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वोट देकर अपना नेता चुन लिया है। राजस्‍थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने गढ़ माने जाने वाले जोधपुर से अपने पुत्र वैभव गहलोत को उनका पहला चुनाव नहीं जिता पाए।

Jodhpur Lok Sabha Election result 2019 give a major setback to Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot, as his son Vaibhav Gehlot from Indian National Congress (INC) faced defeat in his maiden election from the Jodhpur Lok Sabha seat which was won by the BJP’s Gajendra Singh Shekhawat for a second consecutive time in this election 2019. Considered close to Jodhpuries and well known as Gajju Banna, Gajendra Singh banked on the popularity of Prime Minister Narendra Modi in his successful election campaign.

जोधपुर के मतदाताओं ने वंशवाद की राजनीति को आइना दिखाया है और भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पौने तीन लाख (2,74,440) वोट से जीताते हुए भाजपा पर भरोसा जताया है। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के आ रहे नतीजों को देखकर यह कहना होगा कि 2019 के लोकसभा चुनाव ने राजस्थान के राजनीतिक इतिहास को पलट कर रख दिया है।

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव  को 5,14,448 मत मिले है व शेखावत को 7,88,888   मत मिले है। शेखावत ने संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार बढ़त हासिल की है। उन्हें सबसे अधिक 68,167 मत की रिकॉर्ड बढ़त लूणी से मिली है। वहीं सबसे चौंकाने वाली बढ़त मुख्यमंत्री गहलोत के गढ़ सरदारपुरा से रही है। शेखावत को सरदारपुरा से 18,805 मत की बढ़त मिली। राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट को VIP सीट भी कहा जाता है क्योंकि यह सीएम अशोक गहलोत का गृहजनपद है।

अशोक गहलोत के लिए जोधपुर सीट प्रतिष्ठा का सवाल था। उन्होंने यहां खूब प्रचार किया और अपना अधिकतर समय यहीं बिताया। इतना ही नहीं अशोक गहलोज अपने राज्‍य में अपनी पार्टी को एक भी सीट नहीं जिता पाए हैं। ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लाजमी हैं। दिसंबर 2018 में अशोक गहलोत राजस्‍थान के तीसरी बार मुख्‍यमंत्री बने थे। 1980 से लेकर 1999 तक अशोक गहलोत ने जोधपुर लोकसभा चुनाव पांच बार जीता था।

READ Too: AIIMS Jodhpur Recruitment 2019, Apply For 131 SR Post

Jodhpur Lok Sabha Election Result

इस क्षेत्र में पहला लोकसभा चुनाव साल 1952 में हुआ था और इस क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा सीटे हैं | 1952 के चुनाव में जसवंत राज मेहता ने निर्दलीय ही जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और कांग्रेस की टिकट पर जीते थे। जिसके बाद 1962 का चुनाव फिर से निर्दलीय उम्मीदवार एल एम सिंघवी ने जीता था।

वहीं 1967 के चुनाव में यह सीट फिर से कांग्रेस के खाते में चली गई और एनके सांघवी ने जीत हासिल की। जिसके बाद 1971 का चुनाव राजमाता कृष्णा कुमारी ने यहां निर्दलीय जीता था। 1977 में यहां जनता पार्टी जीती जबकि 1980 में पहली बार कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे। जिसके बाद वह लगातार दो बार इस सीट पर सांसद रहे लेकिन 1989 में इस सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह ने जीत दर्ज की। हालांकि, 1991 का चुनाव फिर से यहां कांग्रेस ने जीता और लगातार तीन बार फिर से अशोक गहलोत यहां से सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे।

वहीं 1999 के चुनाव में यहां बीजेपी की वापसी हुई और जसवंत सिंह विश्नोई यहां से एमपी बने। वो भी लगातार दो बार यहां से सांसद चुने गए लेकिन साल 2009 का चुनाव यहां पर कांग्रेस ने जीता और जोधपुर के राजघराने की बेटी चन्द्रेश कुमारी कटोच ने यहां से जीत दर्ज की`

लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार चंद्रेश कुमारी कटोच को बीजेपी के गजेंद्र सिंह ने 4,10,051 वोटों से हराया था, और ये सीट बीजेपी के खाते में चली गई| साल 2014 में इस क्षेत्र से गजेंद्रसिंह शेखावत जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

Jodhpur Lok Sabha Constituency

Constituency number: 16

Total electors: 17,27,363

Female electors: 8,16,897

Male electors: 9,10,446

Reserved: No

Assembly constituencies: Jodhpur, Lohawat, Luni, Phalodi, Pokaran, Sardapura, Shergarh and Soorsagar.

READ ALSO: Surpura Dam, Water Storage Reservoir And Beautiful Place Near By Jodhpur

Connect with us for all latest updates also through FacebookLet us know for any query or comments for Jodhpur Lok Sabha Election Result 2019. AapnoJodhpur thanks the voters who cast their vote to strengthen Democracy.

Please follow and like us:

About the author

Leave a Reply