Railways New Time Table from Aug. 15, 2018, Check Your Train New Timing
Administration in Jodhpur News

Railways New Time Table from Aug. 15, 2018, Check Your Train New Timing

Indian Railways will be implementing new timetable for the year 2018 from August 15, 2018. Operating Timings of around 46 trains connected to Jodhpur will be affected in the Railways new time table. From here, 13 trains will be run before the present time.

रेलवे द्वारा वर्ष 2018 के लिए नई समय-सारणी 15 अगस्त 2018 से लागू की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार वर्ष 2018 के लिए नई समय-सारणी एक जुलाई 2018 के स्थान पर 15 अगस्त 2018 से प्रभावी होगी। वर्तमान में जारी समय-सारणी 14 अगस्त 2018 तक लागू रहेगी। सभी रेल सेवाएं वर्तमान समय-सारणी तथा ठहराव अनुसार संचालित होगी।

अब हावड़ा सुपरफास्ट 15 मिनट, जोधपुर-बैंगलुरू 10 मिनट, बिलासपुर एक्सप्रेस 10 मिनट, जयपुर इंटरसिटी 15 मिनट जल्दी चला करेंगी। इधर, जाेधपुर व रेवाड़ी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब मौजूदा समय देर रात 1:10 बजे से दो घंटे पहले रात 11:10 बजे रवाना होगी।

रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जो ट्रेनें भगत की कोठी से रवाना होकर जोधपुर आती हैं, उनके भगत की कोठी से संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। इनके अलावा जोधपुर मंडल के मेड़तारोड, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, समदड़ी, डेगाना स्टेशनों पर भी कुछ ट्रेनों के पहुंचने व रवाना होने के समय में परिवर्तन किया गया है।

S.No Train No. Train Name Current Departure Time Time as per New Time table
1 12308 JU HWH SUPFAST (Howrah Superfast) 08:30 pm 08:15 pm
2 16507 Jodhpur Bangalore Express 05:20 am  05:10 am
3  18244  Bilaspur Express  01:45 01:35
4  12466  Jaipur Intercity  06:05 am 05:55 am
5  54810  Jodhpur-Rewari Passenger Train  01:10 am 11:10 pm

READ Too: Jodhpur Railway Station Emerge As India’s Cleanest Railway Station

4 ट्रेन आधे घंटे की देरी से चलेंगी:

नई समय सारिणी में तांबरम, कामाख्या व मन्नारगुडी एक्सप्रेस दोपहर 3:40 बजे की जगह 4:20 बजे और 19044 भगत की कोठी-बांद्रा अपराह्न 4 बजे की जगह 4:30 बजे चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 74837 जोधपुर-पालनपुर पैसेंजर 40 मिनट की देरी से शाम 5:55 बजे रवाना होगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 12464 व 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा 74841 जोधपुर-भीलड़ी पैसेंजर 15 मिनट, 14659 बीकानेर-दादर, 14660 जैसलमेर-दिल्ली, 14801 जोधपुर-इंदौर, 14810 जोधपुर-जैसलमेर, 54813 जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर तथा 54825 जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर मौजूदा समय से 10 मिनट देरी से चलेंगी।

तांबरम 55 मिनट पहले, रेवाड़ी पैसेंजर 2:10 घंटे देरी से आएगी:

रेलवे ने तांबरम एक्सप्रेस के जोधपुर पहुंचने के समय में बदलाव किया है। यह ट्रेन अब शाम 7:10 की जगह 6:15 बजे आएगी। इसी तरह 12307 हावड़ा सुपरफास्ट 5 मिनट, 14707 रणकपुर 15 मिनट, 15013 रानीखेत 35 मिनट, 19055 वलसाड एक्सप्रेस वर्तमान समय से 20 मिनट पहले जोधपुर आया करेंगी।

वहीं, 12490 दादर-बीकानेर 5 मिनट, 12465 दिल्ली सराय-जोधपुर, 15014 रानीखेत एक्सप्रेस, 22478 जयपुर इंटरसिटी, 22484 गांधीधाम एक्सप्रेस, 54819 जैसलमेर पैसेंजर 10 मिनट, 14809 जैसलमेर एक्सप्रेस, 16587 यशवंतपुर एक्सप्रेस व 54814 बाड़मेर एक्सप्रेस 15 मिनट, 14662 बाड़मेर-जोधपुर मालानी एक्सप्रेस व 74836 हिसार पैसेंजर 20 मिनट तथा 16864 मन्नारगुडी एक्सप्रेस अपने मौजूदा समय से 35 मिनट की देरी से जोधपुर पहुंचेगी।

READ ALSO: Why Friendship Day? Words Of Wisdom Or True Feelings For Celebrations

Connect with us for all latest updates also through FacebookLet us know for any query or comments on Railways New Time Table affecting trains to and fro Jodhpur. Do comment below.

(Information Courtesy: Dainik Bhashkar, Image Courtesy: Wikimapia)

Please follow and like us:

About the author

Leave a Reply