Festivals - Vrat in April 2022, हिन्दू नववर्ष 2079, चैत्र नवरात्र, अप्रैल 2022 माह के व्रत और त्योहार, चैत्र महीने के त्योहार, सूर्य ग्रहण अप्रैल 2022
Culture Dharmik Festivals

Festivals – Vrat in April 2022: जानिए हिन्दू नववर्ष, नवरात्र सहित अप्रैल माह के व्रत और त्योहारों के बारे में

Festivals – Vrat in April 2022 Month: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल (April month) साल का चौथा महीना है। हिंदू पांचांग के अनुसार अभी हिन्दू नववर्ष का पहला महीना चैत्र मास चल रहा हैं। इसी महीने से ग्रीष्म ऋतु की भी शुरुआत होती है। यह महीना धार्मिक मान्यताओं के आधार पर भी काफी खास है।

हिंदू धर्म में चैत्र महीने ज्योतिष रूप से बहुत अधिक महत्व है। चैत्र महीने से विक्रम संवत और राष्ट्रीय नववर्ष शक् संवत् का आरंभ होता है और हिन्दू धर्म के कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। हिंदू धर्म में चैत्र का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र महीना माना गया है। इस माह चैत्र नवरात्रि, गणगौर तीज, और रामनवमी जैसे प्रमुख और बड़े पर्व मनाए जाएंगे।

इसके अलावा अप्रैल का महीना अमावस्या तिथि से आरंभ होगा और अमावस्या पर ही खत्म होगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी अप्रैल माह बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस माह राहु-केतु का महगोचर और सूर्य ग्रहण जैसी ज्योतिष घटनाएं भी होंगी। आइए जानते हैं अप्रैल माह के सभी व्रत और त्योहारों, ग्रह गोचर और ग्रहण के बारे में।

चैत्र महीने की पौराणिक मान्यता

मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी। वहीं सतयुग की शुरुआत भी इसी माह से मानी जाती है।

पौराणिक कथाओं  के अनुसार चैत्र महीने की प्रतिपदा को भगवान विष्णु के दशावतारों में से पहले अवतार, मतस्य के रूप अवतरित हुए और जल प्रलय के बीच घिरे मनु को सुरक्षित स्थल पर पंहुचाया था। प्रलयकाल के समाप्त होने पर मनु से ही नई सृष्टि का प्रारंभ करवाया था।

अप्रैल 2022 महीने में आने वाले व्रत और त्योहार || Festivals – Vrat in April 2022 Month

01 अप्रैल 2022, शुक्रवार – चैत्र अमावस्या, Fool’s Day, संवत 2078 समाप्त

02 अप्रैल 2022, शनिवार – चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, घट या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, गुड़ी पड़वा, हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2079 प्रारंभ, पूज्य झूलेलाल जयन्ती, चेटीचंड

03 अप्रैल 2022, रविवार – मां ब्रह्मचारिणी पूजा, नवरात्रि का दूसरा दिन, सिंधारा दौज, सिंजारा

04 अप्रैल 2022, सोमवार – गणगौर, गौरी पूजा, मां चन्द्रघंटा पूजा

05 अप्रैल 2022, मंगलवार – विनायक चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा, श्री गणेश दमनक चतुर्थी

06 अप्रैल 2022, बुधवार – श्री पंचमी, मां स्कन्दमाता पूजा

07 अप्रैल 2022, गुरुवार – यमुना छठ, मां कात्यायनी पूजा, स्कंद षष्ठी

08 अप्रैल 2022, शुक्रवार – महासप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

09 अप्रैल 2022, शनिवार – महाष्टमी, कन्या पूजा, मां महागौरी पूजा, दूर्गा अष्टमी

10 अप्रैल 2022, रविवार – श्री राम नवमी, श्रीराम जन्मोत्सव, दुर्गा नवमी

11 अप्रैल 2022, सोमवार – नवरात्रि पारण

12 अप्रैल 2022, मंगलवार – चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, कामदा एकादशी

14 अप्रैल 2022, गुरुवार – मेष संक्रांति, प्रदोष व्रत, महावीर जयंती

15 अप्रैल 2022, शुक्रवार – गुड फ्राइडे

16 अप्रैल 2022, शनिवार – हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र पूर्णिमा

19 अप्रैल 2022, मंगलवार – संकष्टी गणेश चतुर्थी, अंगारकी चतुर्थी

23 अप्रैल 2022, शनिवार – कालाष्टमी

26 अप्रैल 2022, मंगलवार – वरुथिनी एकादशी

28 अप्रैल 2022, गुरुवार- प्रदोष व्रत

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि

30 अप्रैल 2022, शनिवार- वैशाख अमावस्या

ये पढ़ेंजानिए कलयुग में सभी संकट दूर करने वाले हनुमानजी के चमत्कारी नाम व मंत्र, हनुमान जन्मोत्सव पूजन विधि, शुभ मुहूर्त

ग्रह गोचर और ग्रहण

7 अप्रैल 2022, गुरुवार- मंगल ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश

8 अप्रैल 2022, शुक्रवार- बुध ग्रह का मीन राशि में प्रवेश

11 अप्रैल 2022, सोमवार- राहु की वक्री दशा मेष राशि में

11 अप्रैल 2022, सोमवार- केतु का तुला राशि में प्रवेश

13 अप्रैल 2022, बुधवार- गुरु ग्रह का मीन राशि में प्रवेश

14 अप्रैल 2022, गुरुवार-सूर्य ग्रह का मेष राशि में प्रवेश

24 अप्रैल 2022, रविवार-बुध ग्रह का मेष राशि में प्रवेश

27 अप्रैल 2022, बुधवार- शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश

28 अप्रैल 2022, गुरुवार- शनि ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश

30 अप्रैल 2022, शनिवार- सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण अप्रैल माह 2022

सूर्य ग्रहण की तिथि: 30 अप्रैल, शनिवार 2022

समय: दोपहर 12:15 से सायं 04:07 बजे तक

कैसा होगा यह ग्रहण: आंशिक ग्रहण

कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में

भारत मे सूतक काल: सूतक मान्य नहीं

Festivals – Vrat in April 2022 Month की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Connect with us through Facebook and follow us on Twitter for regular updates on Dharma, Hindu Tradition, Vrat, Festivals, and Culture. 

Do comment below for any more information or query on Festivals – Vrat in April 2022 Month and also, if we missed out some.

Leave a Reply