Dhanteras 2019: धन लाभ के लिए धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त पर करें खरीददारी और उपाय, जानिए क्या खरीदें क्या ना खरीदें? धनतेरस 25 अक्‍टूबर 2019 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा, Dhanteras 2019 मुहर्त, धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, धनतेरस कैसे मनाया जाता है?, धनतेरस के दिन क्या खरीदें?, धनतेरस पूजा और मंत्र, धनतेरस पर करें ये उपाय - होगा धन लाभ, धनतेरस 2019 के दिन क्‍या सावधानियां बरतें?
Culture Dharmik Festivals

Dhanteras 2019: धन लाभ के लिए धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त पर करें खरीददारी और उपाय, जानिए क्या खरीदें क्या ना खरीदें?

हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की तेरस (तेरहवें दिन) को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल (Dhanteras 2019) धनतेरस 25 अक्‍टूबर शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इसके बाद नरक चौदस (छोटी दीपावली), महालक्ष्मी पूजन (दिवाली), गोवर्धन पूजन और भाईदूज (भैया दूज) के साथ महापर्व का समापन होता हैं। धनतेरस से पहले महापुण्यदायिनी रमा एकादशी पड़ती है।

धनतेरस को धन त्रयोदशीधन्वन्तरी त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्‍यता है कि क्षीर सागर के मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही आयुर्वेद के देवता भगवान धन्‍वंतरि का जन्‍म हुआ था। इस दिन माता लक्ष्‍मी धन के देवता भगवान कुबेर और भगवान धन्‍वंतरि की पूजा का विधान है।

इसके अलावा धनतेरस के दिन मृत्‍यु के देवता भगवान यम (Yama Puja) की भी पूजा करते हैं।धनतरेस के दिन शाम को पूजा के बाद घर के द्वार पर दक्षिण दिशा में एक बड़ा दीपक जलाकर रखा जाता है, उस दीपक का नाता यम देवता से है। इससे जीवन से अकाल मृत्यु का योग टल जाता हैं.

धनतेरस के दिन धन प्राप्ति के उपाय करने से धन के योग बनते हैं। धन प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ देवी-देवता माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर को माना जाता है। कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं, कुबेर यदि कृपा दृष्टि बनाएं तो कोई भी व्यक्ति धन की प्राप्ति कर सकता है।

घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे इसलिए इस दिन इनकी पूजा की जाती है। इसीलिए धनतेरस के दिन सोने-चांदी और बरतन खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कब है धनतेरस, Dhanteras 2019 मुहर्त, पूजन विधि, धनतेरस कथा, धन लाभ के लिए धनतेरस के दिन किस शुभ मुहूर्त पर करें खरीददारी और उपाय, क्या खरीदें क्या ना खरीदें, जैसे अनेक विषय के बारे मे।

READ Too: Karva Chauth 2019: जानिए करवा चौथ व्रत विधि, पूजन मुहूर्त, महत्‍व

धनतेरस कैसे मनाया जाता है?

इस महान अवसर पर लोग अपने घर को पूरी तरह से साफ सफाई करते हैं, घर को आंतरिक रूप से और बाहरी रूप से सजाते हैं। वे देवी लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए रंगोली भी बनाते हैं।

सूर्यास्त के बाद लोग देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा समृद्धि, ज्ञान के लिए करते हैं। वे गुलाब माला, मिठाई, फल, अगरबत्ती, कपूर आदि के साथ  उनकी पूजा-अभिषेक करते हैं। मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धनवंतरी की पूजा में कपूर जरूर जलाना चाहिए। लोग मिट्टी के दिये भी जलाते हैं। लोग देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश के नाम पर मंत्र जपते हैं, भजन और आरती भी गाते हैं।

धनतेरस के दिन किसी भी रूप में चांदी एवं अन्य धातु खरीदना, बर्तन, चांदी के लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, कुबेर जी की प्रतिमा, लक्ष्मी जी का श्री यंत्र, कौड़ी और कमल गट्टा अति शुभ माना जाता है।

Dhanteras 2019 शुभ मुहूर्त

धनतेरस तिथि (Date) – 25 अक्टूबर 2019
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 25 अक्‍टूबर 2019 को शाम 07 बजकर 08 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर

धनतेरस पूजा मुहूर्त – 25 अक्टूबर 2019 को शाम 07 बजकर 08 मिनट से शाम 08 बजकर 13 मिनट तक
प्रदोष काल – शाम 05.38 मिनट से रात 08.13 तक
वृषभ काल– शाम 06.50 मिनट से रात 08.45 मिनट तक

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त – शाम 6 बजकर 43 मिनट से लेकर 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

READ ALSO: जानिए शरद पूर्णिमा महत्‍व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अमृत वाली खीर की परंपरा

धनतेरस के दिन क्या खरीदें?

धनतेरस (Dhanteras 2019) के दिन हर घर में नई-नई चीज़ों को खरीदने की परंपरा रही है क्योंकि इस दिन घर में कुछ भी नया सामान लाना शुभ माना जाता है, खासकर, सोना-चांदी, बरतन, फर्नीचर और मशीनें। जिस तरह हिन्दू धर्म में सभी कार्यों के लिए तिथि और समय निर्धारित होता है, ठीक वैसे ही धनतेरस के दिन भी घरों में नए सामान लाने का शुभ मुहूर्त होता है।

  1. धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन और धातु का सामान खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चांदी खरीदने से यश, कीर्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
  2. माता लक्ष्मी को कौड़ियां, यंत्र और धनिया बहुत प्रिय है। इसीलिए धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदकर, दिवाली के दिन इनकी पूजा करके अपनी तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की हानि नहीं होती।
  3. इस दिन लक्ष्‍मी जी का श्री यंत्र खरीदना भी शुभ माना जाता है।
  4. धनतेरस के दिन आप साबुत धनिया खरीदकर लेकर आएं और इसे मां लक्ष्मी के सामने अर्पित करें। इससे आपकी सारी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी।
  5. धनतेरस से दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इसीलिए इस दिन ही दिवाली के दिन पूजी जाने वाली लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खील-बताशे और मिट्टी के दीपक खरीदना अच्छा माना जाता है।
  6. माना जाता है झाड़ू मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। धनतेरस पर नया झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू की पूजा भी शुभ मानी गई है। मान्‍यता है कि झाड़ू दरिद्रता को दूर करता है। धनतेरस के लिए धन की माता लक्ष्मी घर में आती हैं और वो सिर्फ साफ-स्‍वच्‍छ घर में ही निवास करती हैं और झाड़ू सफाई करने का सर्वोत्तम साधन है।  इस दिन आपको हल्की झाडू , प्लास्टिक की झाडू बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए। हमेशा घनी झाडू ही खरीदें। उसका सकारात्मक प्रभाव उतना ही अधिक पडे़गा। धनतेरस के दिन यदि आप सिकों वाली झाडू खरीदते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसकी सिकें टुटी हुई न हो।
  7. मान्‍यता है कि भगवान धन्‍वंतर‍ि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर जन्‍मे थे। इसलिए धनतेरस के दिन पानी भरने वाला बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
  8. इस दिन व्‍यापारी नए बही-खाते खरीदते हैं, जिनकी पूजा दीपावली के मौके पर की जाती है।
  9. इन सबके अलावा लोग अपनी जरुरत के सामान जैसे फ्रिज, फर्नीचर, वॉशिंग मशीन और मिक्सर आदि भी खरीद सकते हैं।

धनतेरस के दिन क्या ना खरीदें?

  1. मान्यता है कि धनतेरस के दिन गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन राहु काल रहता है और इस काल में वाहन खरीदना अच्छा नहीं होता।
  2. धनतेरस के दिन धारदार सामान जैसे कैंची, चाकू आदि नहीं खरीदना चाहिए।
  3. धनतेरस के दिन कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए।
  4. सिर्फ धनतेरस ही नहीं बल्कि हिंदु धर्म में सभी त्योहारों में काला रंग पहनना शुभ नहीं माना जाता है। इसीलिए धनतेरस के दिन भी काले रंग की चीज़े खरीदना avoid करें।

READ ALSO: भगवान शिव और उनका अनोखा घर-संसार, शिवालय का तत्त्व-रहस्य

धनतेरस पूजा और मंत्र

धनतेरस  में सबसे पहले शाम को यम दीप की पूजा की जाती है उसके बाद भगवान धन्वन्तरि की पूजा होती है और फिर गणेश, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धनवंतरी की पूजा में कपूर जरूर जलाएं।

इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप पूजा में पानसुपारीसाबुत धनियाबताशा और खील, दीया और कपूर शामिल कर सकते हैं। दीपदान के समय इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए:

मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन च मया सह।

त्रयोदश्यां दीपदानात सूर्यज: प्रीयतामिति॥

इस मंत्र का अर्थ है:

त्रयोदशी को दीपदान करने से मृत्यु, पाश, दण्ड, काल और लक्ष्मी के साथ सूर्यनन्दन यम प्रसन्न हों। इस मंत्र के द्वारा लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं।

धनतेरस पर करें ये उपाय, होगा धन लाभ

  1. धनतेरस के दिन थोड़ा साबुत धनिया खरीदें। इसे संभालकर पूजा घर में रख दें। दीपावली की रात लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें। अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें, माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।
  2. धनतेरस पर सूर्यास्त के बाद दीप जलाकर कौड़ियां रखें, धन कुबेर और देवी लक्ष्मी का पूजन करें। आधी रात के बाद 13 कौड़ियां घर के किसी कोने में गाड़ दें। अनायास ही अपार धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे।
  3. घर में चांदी के 13 सिक्के रखें और केसर व हल्दी लगाकर पूजन करें । इससे बरकत बढ़ेगी।
  4. धनतेरस पर 13 दीप घर के अंदर और 13 दीप घर के बाहर दहलीज और मुंडेर पर रखें।
  5. कुबेर यंत्र लाएं, उसे दुकान के गल्ले या तिजोरी में मंत्रो के साथ स्थापित करें। इससे धन संबंधी हर तरह की परेशानियों का अंत होगा।
  6.  मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धनवंतरी की पूजा में कपूर जरूर जलाना चाहिए। कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।
  7. धनतेरस के दिन पूजा में प्रयोग की गई सुपारी को तिजोरी में रखना लाभदायक होता है।

READ ALSO: 8 Places To Visit In Jodhpur During The Winter Season

धनतेरस के दिन क्‍या सावधानियां बरतें?

  1. धनतेरस से पहले घर की साफ-सफाई का काम पूरा कर लें, धनतेरस के दिन स्‍वच्‍छ घर में ही भगवान धन्‍वंतरि, माता लक्ष्‍मी और प्रभु कुबेर का स्‍वागत करें।
  2. धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के बाद घर लाते समय उसे खाली न लाएं और उसमें कुछ मीठा जरूर डालें या उसके साथ लेकर आएं।
  3. धनतेरस के दिन तिजोरी में अक्षत रखे जाते हैं। ध्‍यान रहे कि अक्षत खंडित न हों यानी कि टूटे हुए अक्षत नहीं रखने चाहिए।
  4.  इस दिन उधार लेना या उधार देना सही नहीं माना जाता है।

धनतेरस का महत्‍व

भगवान धन्‍वंतरि के जन्‍मदिन को भारत सरकार का आयुर्वेद मंत्रालयराष्‍ट्रीय आयुर्वेद दिवस‘ (National Ayurveda Day) के नाम से मनाता है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन लक्ष्‍मी पूजन करने से घर धन-धान्‍य से पूर्ण हो जाता है। इसी दिन यथाशक्ति खरीददारी और लक्ष्‍मी गणेश की नई प्रतिमा को घर लाना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जिस भी चीज की खरीददारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होगी। इस दिन यम पूजा का विधान भी है। मान्‍यता है कि धनतेरस की संध्‍या काल में घर के द्वार पर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से अकाल मृत्‍यु का योग टल जाता है।

ALSO READ: Goga Navami – राजस्थान का लोक पर्व, होती है सांपों के देवता ‘गोगा जी’ की पूजा

आप सभी को धनतेरस (Dhanteras 2019) की हार्दिक शुभकामनाएं !!!

Connect with us through Facebook and follow us on Twitter for all latest updates of Hindu Tradition, Fasts & Festivals, and Culture. Do comment below for any more information or query on Dhanteras 2019.

(इस आलेख में दी गई Dhanteras 2019 की जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

Please follow and like us:

About the author

Leave a Reply